H

पीएम नरेंद्र मोदी के रिटायरमेंट पर उठ रहे सवाल, विपक्षी दलों ने अमित शाह के बयान पर की टिप्पणी

By: Sanjay Purohit | Created At: 12 May 2024 07:32 AM


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को पता है कि एनडीए 400 पार करने जा रही है। पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इसलिए भ्रांतियां फैलाई जा रही है। इस पर विपक्षी दलों के नेताओं ने निशाना साधा है।

bannerAds Img

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दिया बयान

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं जनता के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। नरेंद्र मोदी ही 2029 तक नेतृत्व करेंगे और नरेंद्र मोदी ही आने वाले चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे। INDI गठबंधन के लिए कोई अच्छा समाचार नहीं है। उन्हें ज्यादा परिश्रम करना चाहिए, भ्रष्टाचार बंद करना चाहिए। इस प्रकार के झूठे भ्रम फैलाकर वे चुनाव नहीं जीत सकते। इसपर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि जिस दल में व्यक्ति दल से बड़ा हो जाए वहां ऐसा होता है। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी रिटायर करा दिए गए लेकिन प्रधानमंत्री नहीं रिटायर होंगे क्योंकि यहां व्यक्ति दल से बड़ा है।

योगी आदित्यनाथ के रिटायरमेंट पर क्या बोले मनोज झा

मनोज झा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यहा भी कहा था कि योगी आदित्यनाथ को 2 महीने में हटा दिया जाएगा लेकिन इसका किसी ने खंडन नहीं किया मतलब प्लान पक्का है। अगर अरविंद केजरीवाल की एक बात का खंडन किया जा रहा है तो दूसरी बात का क्यों नहीं? वहीं राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 75 वर्ष के बाद मार्गदर्शक मंडल में डाले जाने का नियम किसने बनाया था। लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी समेत तमाम नेताओं को यही कहकर मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया था। अब जब पीएम मोदी के 75 वर्ष के बाद मार्गदर्शक मंडल में जाने पर कहा गया तो सफाई दी जा रही है।