H

विदेशों में भी छा रहा भारतीय डिजिटल पेमेंट UPI, 12 फरवरी को श्रीलंका में होगा लॉन्च

By: Sanjay Purohit | Created At: 11 February 2024 07:47 AM


पूरी दुनिया में भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम (UPI) का वर्चस्व बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कई ऐसे देश है जो इस पेमेंट सिस्टम को अपना रहे हैं

bannerAds Img
पूरी दुनिया में भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम (UPI) का वर्चस्व बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कई ऐसे देश है जो इस पेमेंट सिस्टम को अपना रहे हैं और इनमें अब जल्द ही श्रीलंका का नाम भी जुड़ने वाला है। भारत में इस पेमेंट सिस्टम को बड़ी सफलता मिलने के बाद अब पड़ोसी देश श्रीलंका भी जल्द ही इसे अपनाने जा रहा है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली सबरी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि देश में 12 फरवरी से भारत की लोकप्रिय डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल दोनों देशों के बीच डिजिटल लेनदेन को आसान और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली की वैश्विक स्वीकार्यता को भी बढ़ावा देगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समय तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर हैं और श्रीलंका में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री की उपस्थिति में यह ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय तमिलों के श्रीलंका आगमन के 200 साल पूरे होने के अवसर पर रखे गए इस कार्यक्रम दौरान कहा कि भारत और श्रीलंका के रिश्ते बहुत गहरे हैं। ऐसे में दोनों देशों की बीच बढ़ती कनेक्टिविटी से हम कई मुश्किलों को पार करते हुए उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में सफल रहेंगे।