H

विजेंदर सिंह पर अरुण यादव का तंज, कहा - आप कितने में बिक गए ? मुक्केबाज समाज को नीचा दिखाने का काम किया है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 April 2024 07:09 AM


एमपी कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर मुक्केबाज विजेंदर सिंह पर निशाना साधा है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। इसी के साथ मध्यप्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। नेताओं के दलबदल को लेकर सोशल मीडिया वॉर छिड़ा हुआ है। नेताओं द्वारा एक -दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है।

अरुण यादव ने साधा विजेंदर सिंह पर निशाना

कांग्रेस नेताओं के सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर खूब सियासत जारी है। कांग्रेस का हाथ छोड़कर भगवाधारी पार्टी बीजेपी में शामिल होने वाले नेता अब कांग्रेस के निशाने पर हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद नेता कांग्रेस पर हमलावर है। कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा रहे हैं। इसी बीच एमपी कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव ने बॉक्सर और एक्टर विजेंदर सिंह पर निशाना साधा है।

आप कितने में बिक गए ?

एमपी कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर विजेंदर सिंह पर निशाना साधा है। इसके पहले बॉक्सर और एक्टर विजेंदर सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया था। उनके पोस्ट पर कांग्रेस के अरुण यादव ने पलटवार किया है। अरुण यादव ने X पर लिखा है कि, आप कितने में बिक गए ? 25, 50 या पूरे 100 ? मुक्केबाज समाज को नीचा दिखाने का काम किया है। वहीं विजेंदर सिंह ने लिखा था कि, चुने चुनाए बिक जाते हैं पच्चीस पचास में और चुनने वाले रह जाते हैं 5 किलो के राशन में।