H

लोकसभा में पीएम मोदी बोले - हम परिवारवाद का विरोध नहीं करते, लेकिन....

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 February 2024 04:27 AM


पीएम मोदी ने कहा कि, हम किस परिवारवाद की बात कर रहे हैं। यदि किसी परिवार ने अपने बलबूते पर तरक्की की है, तो हम उसका विरोध नहीं करते।

bannerAds Img
लोकसभा में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस समेत विरोधी दलों को परिवारवाद पर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि, हम किस परिवारवाद की बात कर रहे हैं। यदि किसी परिवार ने अपने बलबूते पर तरक्की की है, तो हम उसका विरोध नहीं करते। हम उस परिवारवाद का विरोध करते हैं, जो परिवार पार्टी चलाता है। पार्टी के सारे फैसले परिवार लेता है।

अमित-राजनाथ के परिवार की पार्टी नहीं है

पीएम मोदी ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, अमित शाह के परिवार की पार्टी नहीं है, राजनाथ के परिवार की भी कोई पार्टी नहीं है। देश के लोकतंत्र के लिए परिवारवाद की राजनीति चिंता का विषय होना चाहिए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, किसी परिवार के 2 लोग तरक्की करें तो स्वागत है, 10 लोग तरक्की करें तो स्वागत है। किन्तु परिवार ही पार्टी चलाए। उसका बेटा ही अध्यक्ष बने, इसका विरोध होना चाहिए। कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई। देश के करोड़ों परिवार की आकांक्षाएं और उपलब्धियां वे देख नहीं सकती।

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि, आज देश में जिस रफ्तार से काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस तेजी की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमने निर्धन लोगों के लिए 4 करोड़ घर बनाएं एवं शहरी गरीबों के लिए 80 लाख पक्के मकान बने हैं। यदि कांग्रेस की रफ्तार से यह घर बने होते तो क्या होता तो इतना काम करने में 100 साल लगे होते।