H

ईवीएम को लेकर दिग्विजय सिंह के बदले सुर, बोले- EVM से मेरी कोई पर्सनल लड़ाई नहीं

By: Sanjay Purohit | Created At: 06 June 2024 06:58 AM


ईवीएम को लेकर दिग्विजय सिंह के विचार बदल गए हैं। उन्होंने कहा है ईवीएम से छेड़छाड़ की गई होती तो उत्तर प्रदेश में ऐसे परिणाम नहीं आते।

bannerAds Img
ईवीएम पर सबसे ज्यादा सवाल उठाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विचार अचानक बदल गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल आने के बाद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे। अब जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं तो दिग्विजय सिंह का सुर बदल गया है। दिग्विजय सिंह ने देशभर में इंडिया गठबंधन के पक्ष में आए परिणामों को लेकर कहा कि अगर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जाती तो उत्तर प्रदेश में यह नतीजे सामने नहीं आते। उन्होंने आगे कहा कि हमारी ईवीएम से कोई पर्सनल लड़ाई नहीं है। हमार मतलब इतना है कि हमें सिर्फ हमारा वोट हमारे हाथ में दे दो, क्योंकि हमें सॉफ्टवेयर पर भरोसा नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने कहा आगे भी जारी रहेगी लड़ाई

हालांकि दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं अब तक ईवीएम के खिलाफ लड़ता आया हूं, आगे भी लड़ता रहूंगा। जब तक हिम्मत है मैं इसके खिलाफ हमेशा लड़ता रहूंगा। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा 400 पार का दम भरती थी, लेकिन 300 भी पार नहीं हो पाई। इतना जरूर है कि नरेन्द्र मोदी पीएम नहीं रहेंगे। अयोध्या सीट को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या की सीट भी भाजपा हार गई। यह शुभ संकेत है। इन्होंने हिंदू-मुसलमान किया, इसलिए लोगों ने इन्हें पसंद नहीं किया।