CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सावित्री जगत को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सावित्री जगत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के लिए दावेदरी कर रहीं है, लेकिन पार्टी ने उनपर भरोस नहीं जताया। जिसके चलते उन्होने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है और पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मा अरुण साव जी ने आपको विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के कारण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिन भाजपा नेताओं को पार्टी ने निष्कासित किया है उनमें बालोद जिले के जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ खेदूराम साहू, पूर्व पार्षद प्रत्याशी भगवती साहू, मिथलेश साहू, मंडल मंत्री गुंडरदेही मुरली साहू, सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष महिल मोर्चा रामबाई देवांगन और पूर्व जिला मंत्री भाजपा रायपुर शहर सावित्री जगत का नाम शामिल है।
Read More: 