H

मण्डला: सरकारी दफ्तर में रेप, क्लर्क ने की सारी हदे पार

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 February 2024 07:01 AM


मंडला जिले में एक बैगा महिला से सरकारी दफ्तर में दुष्कर्म की शर्मसार घटना सामने आई है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक बैगा महिला से सरकारी दफ्तर में दुष्कर्म की शर्मसार घटना सामने आई है। आरोप है कि दफ्तर में लीपिक ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला मंडला जिले का है। जहां एक बैगा समाज की महिला अपने जीजा के साथ बैगा जनजाति को मिलने वाली पोषण आहार योजना का लाभ लेने के लिए विकास अभिकरण कार्यालय गई थी।

केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

दफतर में संबंधित क्लर्क ने उससे जाति प्रमाण पत्र लाने को कहा। फिर महिला का जीजा जाति प्रमाण पत्र लेने घर चला गया। इसी दौरान शासकीय क्लर्क ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का जीजा वापस आया तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद जीजा ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद से पीड़िता सदमे में हैं और पुलिस उसकी काउंसलिंग करवा रही है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि पीड़िता बैगा परियोजना से संबंधित कुछ योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तर पहुंची थी। जहां क्लर्क ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।