H

नौसेना के लिए 26 राफेल विमान खरीदने के लिए 30 मई से शुरू होगी वार्ता, 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक होगी लागत

By: Sanjay Purohit | Created At: 29 May 2024 06:30 AM


नौसेना के लिए 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच 30 मई से वार्ता शुरू होगी। इसके लिए फ्रांस का उच्चस्तरीय दल भारत आएगा।

bannerAds Img
नौसेना के लिए 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच 30 मई से वार्ता शुरू होगी। इसके लिए फ्रांस का उच्चस्तरीय दल भारत आएगा।रक्षा उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस का दल वार्ता शुरू करने के लिए अपने भारतीय समकक्षों से मुलाकात करेगा।

फ्रांस के दल में उसके रक्षा मंत्रालय और मूल उपकरण निर्माता दासौ एविएशन एवं थेल्स समेत उद्योग जगत के अधिकारी शामिल होंगे। भारतीय दल में रक्षा खरीद विभाग एवं नौसेना के अधिकारी शामिल होंगे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि वे इस वित्त के आखिर तक फ्रांस के साथ वार्ता पूरी करके समझौते पर हस्ताक्षर करने का प्रयास करेंगे।