H

हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 27 March 2024 11:30 AM


रोहित शर्मा IPL में मुंबई इंडियंस के लिए साल 2011 से खेल रहे हैं। हिटमैन ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में अभी तक 199 मैच खेले हैं।

bannerAds Img
IPL 24 के 8वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 27 मार्च यानी आज खेला जाएगा। ये मुकाबला MI टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा के लिए काफी खास रहने वाला है। हिटमैन इस मैच का हिस्सा बनते ही एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, जो IPL में मुंबई इंडिया के लिए आज तक कोई भी नहीं कर सका है।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड से एक कदम दूर हिटमैन

रोहित शर्मा IPL में मुंबई इंडियंस के लिए साल 2011 से खेल रहे हैं। हिटमैन ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में अभी तक 199 मैच खेले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाने वाला मैच रोहित शर्मा का 200वां मैच होगा। खास बात ये है कि, मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल में 200 मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे।

MI के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा - 199 मैच

कीरोन पोलार्ड - 189 मैच

हरभजन सिंह - 136 मैच

लसिथ मलिंगा - 122 मैच

जसप्रीत बुमराह - 121 मैच