H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

दिग्विजय सिंह के वैज्ञानिकों की तनखा वाले बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार

By: Richa Gupta | Created At: 24 August 2023 08:36 AM


विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार कर कहा कि, दिग्विजय सिंह को खुद तनखा नहीं मिल रही है पाकिस्तान से। दिग्विजय सिंह इस बात से दुखी हो गए होंगे के बाप दादा के चांद उनके झंडे में था।

banner
विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार कर कहा कि, दिग्विजय सिंह को खुद तनखा नहीं मिल रही है पाकिस्तान से। दिग्विजय सिंह इस बात से दुखी हो गए होंगे के बाप दादा के चांद उनके झंडे में था। अब तिरंगे ने चांद पर झंडा फहरा दिया है इसलिए दिग्विजय सिंह डरे हुए हैं। उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह भारत के वैज्ञानिकों को बधाईयां देना सीखो, भारत के सैनिकों को बधाईयां देना सीखो।

दिग्विजय सिंह को दिवालियापन हो गया

दिग्विजय सिंह ने भारत के सैनिकों को कहा की उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की। सैनिकों के ऊपर सवाल उठाए कितने पाकिस्तान के सैनिक मारे गए उनकी गिनती बताओ। दिग्विजय सिंह को दिवालियापन हो गया है। हम भारत के वैज्ञानिकों को लख लख बधाइयां देते है सेल्यूट करते है प्रणाम करके बधाई देते है। आप लोग हजारों साल जियो देश के तिरंगे को आसमान पर उड़ाएं। आज चांद ग्रह पर मुकाम हासिल किया है कल दूसरे ग्रह पर मुकाम हासिल करेंगे।