H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

One Nation One Election पर बनी कमेटी से अधीर रंजन चौधरी के हटने पर बोले केंद्रीय मंत्री- 'गांधी परिवार ने कहा होगा'

By: payal trivedi | Created At: 03 September 2023 03:37 PM


केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को 'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए गठित समिति में अधीर रंजन चौधरी के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा।

banner
New Delhi: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को 'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए गठित समिति में अधीर रंजन चौधरी के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव अच्छा विचार है। इसका समय अब आ गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से चुनाव पर खर्च होने वाले सैकड़ों-हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी। यदि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' लागू होता है तो पूरे भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होंगे और मतदान भी एक ही समय पर होगा।

राजीव चंद्रशेखर ने क्या कहा?

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह कांग्रेस जैसी पार्टियों के लिए बुरा है, जिनकी समृद्ध भारत में कोई रुचि नहीं है। इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं है कि गांधी परिवार ने अधीर रंजन चौधरी को फोन किया और कहा कि समिति में शामिल न हों। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की जांच के लिए शनिवार को केंद्र द्वारा गठित आठ सदस्यों के समिति में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्होंने अधीर ने पैनल में काम करने से इनकार कर दिया। इस समिति में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द (अध्यक्ष) के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आज़ाद को भी शामिल किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने की पीएम मोदी के दृष्टिकोण की प्रशंसा

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर देश को तोड़ने के लिए सब कुछ करने का आरोप लगाया और पीएम मोदी के दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नेता दुनिया भर में यात्रा करते हैं, हमारे लोकतंत्र को बर्बाद करते हैं, हमारी न्यायपालिका के बारे में बात करते हैं, हमारे मीडिया, अर्थव्यवस्था के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं, हमारे देश को तोड़ने के लिए हर चीज के बारे में बात करते हैं।

कांग्रेस ध्यान भटकाएगी: राजीव चंद्रशेखर

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस ध्यान भटकाएगी, झूठ बोलेगी, निंदा करेगी और वह सब कुछ करेगी, जो देश को पीछे धकेलती है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण ने इस देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। बता दें, इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अगले साल आम चुनावों के साथ कुछ और राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक राष्ट्र, एक चुनाव बहुत जल्द लागू किया जा सकता है।