H

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले - INDIA गठबंधन जब से बना तब से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो गया

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 January 2024 09:43 AM


कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, INDIA गठबंधन जब से बना तभी से ये गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो गया। अंत में वेंटिलेटर पर गया।

bannerAds Img
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने से राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया। इसका असर सबसे ज्यादा इंडिया गठबंधन पर भी महसूस किया जा रहा है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, INDIA गठबंधन जब से बना तभी से ये गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो गया। वहीं प्रमोद कृष्णम के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, वे हमारे अच्छे मित्र हैं। वो जो कह रहे हैं उसके बारे में उनसे चर्चा करूंगा।

INDIA गठबंधन वेंटिलेटर पर गया

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, कांग्रेस किसी को रोकने की कोशिश नहीं करती। जिसे जाना हो जाओ। कांग्रेस एक महान पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, INDIA गठबंधन जब से बना तभी से ये गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो गया। अंत में वेंटिलेटर पर गया। कल नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि, अब INDIA गठबंधन का क्या होगा?

कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है

वहीं इससे पहले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा था। प्रमोद कृष्णम ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि, कांग्रेस में कई महान नेता हैं। एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म पर है। उन्होंने कहा कि, मानो ऐसा लग रहा है कि, कांग्रेस पार्टी 2024 के चुनाव की नहीं, बल्कि 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।