H

MP Election 2023: पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र ने किया मतदान

By: Richa Gupta | Created At: 17 November 2023 11:04 AM


प्रदेश की 230 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसी बीच पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र ने मतदान किया। चार इमली स्थित मतदान केंद्र 210 पर किया मतदान।

banner
MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश की 230 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसी बीच पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्र ने मतदान किया। चार इमली स्थित मतदान केंद्र 210 पर किया मतदान।

शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारी

हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि, जिले में अब तक शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारी है। कहीं से किसी अप्रिय वारदात की कोई सूचना नहीं है। जिला पुलिस बल के अलावा संवेदनशील केदो पर अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है साथ ही जिले की सीमाओं पर भी 20 चेकिंग पॉइंट से की जा रही है निगरानी।

मध्य प्रदेश में ये है वोटर्स की संख्या

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों में सामान्य 148, एससी 35 और एसटी 47 सीटें। मतदाओं की संख्या 5,59,58,521.... इनमें 2,87,82,261 पुरुष मतदाता, 2,71,99,586 महिला मतदाता और 1292 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 साल के वोटर्स की संख्या 22,34,861 है। 80+ वोटर्स की संख्या 6,37,382 है और 100+ वोटर्स की संख्या 4901 है। मैदान में कुल 2533 उम्मीदवार हैं। इनमें 2280 पुरुष और 252 महिला मतदान शामिल हैं। वहीं एक उम्मीदवार थर्ड जेंडर से है।