शिवराज कैबिनेट में रीवा जवा तहसील को अनुविभाग का दर्जा देने के प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी
By: Richa Gupta | Created At: 31 August 2023 09:55 AM
मध्य प्रदेश में आज शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक सीएम हाउस में सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती हैं।

मध्य प्रदेश में आज शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक सीएम हाउस में सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती हैं। कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा कायाकल्प योजना में राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव। प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद इनके अंतर्गत 23,559 किमी पक्की सड़कों के कायाकल्प का प्रस्ताव।
भूमि आवंटन
आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि का प्रस्ताव। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की निजी स्थापना में लवीना फूलवानी की संविदा नियुक्ति, रीवा जवा तहसील को अनुविभाग का दर्जा देने का प्रस्ताव। भारतीय जनता पार्टी मंडल अशोक नगर को कार्यालय निर्माण के लिए भूमि आवंटन। मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन का प्रस्ताव। कपास पर मंडी शुल्क कम करने, खेलो एमपी यूथ गेम्स सहित अन्य विषयों पर निर्णय लिया जाएगा। भोपाल में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए सरकार तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से नया बाइपास बनाएगी। यह मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा के आगे देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा।