H

किसी भी विधायक के साथ नहीं होना चाहिए भेदभाव, हम अपने विधायकों का सम्मान रखेंगे बरकरार - हेमंत कटारे

By: Richa Gupta | Created At: 09 February 2024 06:03 AM


उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि, किसी भी विधायक के साथ नहीं होना चाहिए भेदभाव हम अपने विधायकों का सम्मान रखेंगे बरकरार।

bannerAds Img
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि, किसी भी विधायक के साथ नहीं होना चाहिए भेदभाव हम अपने विधायकों का सम्मान रखेंगे बरकरार। असेंबली का मेंबर होता है विधायक। उसके साथ नहीं होना चाहिए दोहरा व्यवहार। अनुपूरक बजट का करेंगे विरोध। बजट सत्र के समय अनुपूरक बजट की क्या आवश्यकता। उधार चुकाने की भी होती है प्लानिंग। कर्ज लेने के बाद चुकाने का क्या है प्रावधान। पुरानी उधारी चुकाने के विषय में सरकार से पूछेंगे सवाल। आपदा में अवसर तलाश रही सरकार। जहां-जहां घटनाएं होती हैं वहां अधिकारियों को हटाकर अपने अधिकारी बैठाने का हो रहा काम। कैग की रिपोर्ट का मामला भी उठाऐंगे।

बजट सत्र का आज तीसरा दिन

बता दें कि, मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज 2023–24 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कल अनुपूरक बजट पटल पर रखा था। अनुपूरक बजट कुल 30 हजार 265 करोड़ का है। सदन में चर्चा के लिए आज 2 घंटे निर्धारित किए गए हैं। वहीं आज भी सत्र के हंगामेदार रहने के आसार है। हरदा पटाखा फैक्ट्री का मामला सदन में फिर गूंजेगा। दरअसल, हरदा मामले में विपक्ष न्यायिक जांच की मांग कर रहा है।