H

मध्यप्रदेश विधान सभा का तृतीय सत्र 1 जुलाई से होगा प्रारंभ

By: payal trivedi | Created At: 30 May 2024 08:21 AM


विधानसभा का बजट सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच हुई चर्चा के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

bannerAds Img
विधानसभा का बजट सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच हुई चर्चा के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 19 जुलाई तक चलेगा। इसमें 14 बैठकें हो सकती हैं। लोकसभा चुनाव के चलते इस विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार बजट पेश किया जाएगा। बजट और अनुदान मांगों पर चर्चा के साथ सरकार आधा दर्जन विधेयक भी विधानसभा में मंजूरी के लिए लाएगी। banner banner