H

बीजेपी नेता को आया ई़डी का बुलावा, रिश्वत लेने का है आरोप

By: Sanjay Purohit | Created At: 29 January 2024 08:53 AM


अरविंद खन्ना पर 2008 में ब्राजीलियाई फर्म के पक्ष में डीआरडीओ के साथ 3 विमानों का सौदा करने के लिए 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत लेने का आरोप है।

bannerAds Img
अब ईडी ने भाजपा के एक पूर्व विधायक को समन जारी किया है। पंजाब के बीजेपी नेता और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को मनी लांड्रिंग के मामले में ED ने एक समन भेजा है। इस समन में उन्हें 30 जनवरी तक अदालत में पेश होने का समय दिया गया है।

क्या है मामला

अरविंद खन्ना को भ्रष्टाचार मामले से संबंधित मामले में जांच तलब किया गया है। जानकारी के अनुसार, 2008 में ब्राजीलियाई फर्म के पक्ष में डीआरडीओ के साथ 3 विमानों का सौदा करने के लिए 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई थी। ईडी की ओर से साल 2020 में इस मामले में एक चार्जशीट दायर की जा चुकी है। बता दें कि हाल ही में एक विशेष सीबीआई कोर्ट में दायर चार्जशीट में जांच एजेंसी ने आपराधिक साजिश से संबंधित IPC की धारा 120-B के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया है। CBI ने जून 2023 में हथियार डीलर अरविंद खन्ना, व्यवसायी अनूप गुप्ता और वकील गौतम खेतान के खिलाफ एक आरोप पत्र दायर किया था।

कौन हैं अरविंद खन्ना

अरविंद खन्ना वर्तमान में पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वह 2 बार कांग्रेस से विधायक रहे हैं। बता दें कि FIR में नामित अभियुक्तों में रक्षा सलाहकार विपिन खन्ना भी शामिल थे। विपिन खन्ना बीजेपी उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना के पिता थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके खिलाफ कार्यवाही को बंद कर दिया गया था। आरोप लगा है कि सिंगापुर स्थित कंपनी इंटरडेव के माध्यम से 2009 में उन्हें कमीशन का भुगतान किया गया था। अरविंद पहली बार 2002 से 2007 तक संगरूर से विधायक रहे। इसके बाद 2012 -2015 तक धुरी से विधायक थे। अरविंद खन्ना 2 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए थे।