H

मुंबई में आज हो सकती है भारी बारिश, उत्तर भारत में लू का अलर्ट

By: Ramakant Shukla | Created At: 14 May 2024 08:52 AM

मुंबई में तेज धूल भरी आंधी ने पूरी शहर को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि आज मुंबई और आसपास के इलाकों में भरी बारिश हो सकती है। IMD ने उत्तर भारत में आज तापमान में तेजी के साथ लू चलने की आशंका जताई है।

bannerAds Img

राजस्थान, यूपी में लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों में राजस्थान, उत्तरप्रदेश , पंजाब, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में लू जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। राजस्थान में औसत तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है और दो से तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 17 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 16 और 17 मई को उत्तरप्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण हरियाणा में और 17 मई को उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और बिहार में लू चलने की संभावना है।