H

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 7 फरवरी को भोपाल प्रवास पर रहेंगे अजय माकन

By: Richa Gupta | Created At: 06 February 2024 05:03 AM


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन बुधवार, 7 फरवरी 2024 को भोपाल प्रवास पर रहेंगे।

bannerAds Img
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन बुधवार, 7 फरवरी 2024 को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अजय माकन 7 फरवरी को सुबह वायुयान से दिल्ली से रवाना होकर सुबह 8.15 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे अजय माकन

7 फरवरी को सुबह 8.15 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे अजय माकन। अजय माकन सुबह 10.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल और करेंगे बैठक। माकन उसी दिन शाम 4.30 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए होंगे रवाना।