H

कांग्रेस को एक और झटका, सुधीर सिंह आज ज्वाइन करेंगे बीजेपी

By: Richa Gupta | Created At: 21 March 2024 03:35 AM


लोकसभा इलेक्शन से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगेगा। सतना नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

bannerAds Img
लोकसभा इलेक्शन से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगेगा। सतना नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर बीजेपी ज्वाइन करेंगे। सतना के कई नेता आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 2009 में सुधीर सिंह सतना से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे है। विंध्य के बड़े नेता नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह भी बीजेपी में शामिल होंगे। यादवेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी से बागी कर BSP से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। यादवेंद्र सिंह कांग्रेस से विधायक भी रहे हैं।

सबसे चौकाने वाला नाम था सुरेश पचौरी का

गौरतलब है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीजेपी में शामिल होने वालों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन इसमें से सबसे चौकाने वाला नाम था पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी का। सुरेश पचौरी के साथ बीजेपी में जाने वाले अन्य लोगों में धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पिपरिया से पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पालिया और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा भी शामिल थे।