H

CG NEWS : राहुल गाँधी का किसानों के लिए फिर बड़ा ऐलान, अब 10 लाख तक फ्री इलाज, भूमिहिनों को मिलेगी 10 हजार राशि......

By: Shivani Hasti | Created At: 29 October 2023 03:38 PM


banner
CG NEWS : रायपुर। राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। आज राजनांदगांव में आयोजित जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को कहा, पांच साल पहले इसी तरह की बैठक में भूपेश बघेल, मैंने और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता से तीन-चार वादे किए थे। सबसे बड़ा वादा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हमने यह भी कहा था कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 2500 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा लेकिन आज हम राज्य में किसानों को 2,640 रुपए प्रति क्विंटल (धान का दाम) प्रदान कर रहे हैं। हम इसे आने वाले समय में 3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे।

राहुल गांधी बड़े ऐलान

डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा

Read More: CG NEWS : 2 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कांकेर जिले में सभा को संबोधित.....