H

CM मोहन का आज UP दौरा, महोबा में करेंगे चुनाव प्रचार

By: Sanjay Purohit | Created At: 14 May 2024 08:37 AM


लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे है

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे है। चार चरणों के मतदान खत्म होने के बाद राजनीतिक दलों ने पांचवें चरण के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। इसी के चलते भाजपा के स्टार प्रचारक महोबा में चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। 14 मई यानी आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव 14 मई को दोपहर 2 बजे भोपाल से खजुराहो रवाना होंगे। यहां से मुख्यमंत्री डॉ यादव उत्तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जिला महोबा की चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी गांव में आमसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3.25 बजे सभा स्थल पहुंचेगे। जनसभा के पश्चात उत्तरप्रदेश से दिल्ली रवाना होंगे। शाम 5.55 बजे दिल्ली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम दिल्ली में करेंगे।