H

केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का हमला, बोले - देश के साथ धोखा है "अग्निपथ योजना"

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 February 2024 07:25 AM


राहुल गांधी ने कहा कि, देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी व्याप्त हैं, क्योंकि बेरोजगारी की दर पिछले 40 से 50 सालों में सबसे अधिक हैं।

bannerAds Img
राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहल गांधी ने कहा कि, अग्निपथ योजना न केवल युवाओं के साथ, बल्कि भारतीय सेना से जुड़ी देश की पवित्र भावनाओं के साथ भी धोखा है।

देश के साथ धोखा है "अग्निपथ योजना"

सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा है कि, एक अस्थायी भर्ती अग्निपथ के बहाने सशस्त्र बलों में पहले से चयनित 1.5 लाख युवाओं को असहाय छोड़ देना उनके साथ घनघोर अन्याय है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, आज कटिहार में सेना में भर्ती के लिए वर्षों कड़ी तपस्या करने वाले कुछ जोशीले नौजवानों से चर्चा हुई। अग्निपथ योजना न सिर्फ राष्ट्रभक्त युवाओं, बल्कि भारतीय सेना से जुड़ी देश की पवित्र भावना के साथ धोखा है।

राहुल गांधी ने की JAY JAWAN अभियान की शुरुआत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे अपने इस लेख में लिखा कि, हमने इन युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध न्याय की आवाज़ - JAY JAWAN अभियान की शुरुआत की है। आप भी http://jayjawan.in पर जाकर या 9999812024 पर मिस्ड कॉल देकर इन देशप्रेमी युवाओं के लिए चल रहे न्याय के इस अभियान का हिस्सा बनिए।

देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी व्याप्त हैं

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी व्याप्त हैं, क्योंकि बेरोजगारी की दर पिछले 40 से 50 सालों में सबसे अधिक हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा सामाजिक और आर्थिक न्याय और युवाओं, महिलाओं, किसानों व मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए हैं।