H

अशोकनगर में बोले योगी आदित्यनाथ - चहुंओर एक ही गूंज, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 May 2024 08:15 AM


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के सिलसिले में शनिवार को अशोकनगर पहुंचे। सुभाष गंज में आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने जनता से ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए समर्थन मांगा और कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और उनके नेतृत्व में अयोध्या में रामलला फिर से प्रतिष्ठित हुए और 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। कल फिर प्रधानमंत्री मोदी रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं।

bannerAds Img
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के सिलसिले में शनिवार को अशोकनगर पहुंचे। सुभाष गंज में आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने जनता से ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए समर्थन मांगा और कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और उनके नेतृत्व में अयोध्या में रामलला फिर से प्रतिष्ठित हुए और 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। कल फिर प्रधानमंत्री मोदी रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। योगी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हम विरासत टैक्स लगाएंगे यानी आप पर जजिया कर लगाया जाएगा जो औरंगजेब के जमाने में लगाया जाता था। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में आपके पूर्वजों के द्वारा जो संपत्ति अर्जित की गई है, उसे लेना चाह रहे हैं। कांग्रेस के लोग औरंगजेब के जजिया कर को जबरन लागू करना चाहते हैं।

चहुंओर एक ही गूंज, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश के अंदर जो आवाज है। दो ही स्वर गूंज रहे हैं। एकसुर में यही नारा चहुंओर गूंज रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। जब लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए तो उनका कहना होता है कि इससे विकास के साथ-साथ बाकी सब भी होगा। उत्तर-दक्षिण-पूरब-पश्चिम सभी जगह लोग एक ही बात कह रहे हैं कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।