H

गुना सांसद केपी यादव के भाई अजय पाल ने छोड़ी कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कराई भाजपा में वापसी

By: Ramakant Shukla | Created At: 11 February 2024 02:33 PM

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए गुना सांसद केपी सिंह के भाई अजय पाल यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। केंद्रीय मंत्री अपने क्षेत्र ग्वालियर-चम्बल में सक्रिय है, लगातार कई कार्यक्रम में जनता से संवाद कर रहे है इसके कुछ दिन पहले भी सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया था।

bannerAds Img

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अजय पाल यादव को भाजपा में शामिल कराया

दिल्ली से ग्वालियर वापस लौटे केंद्रीय मंत्री सिंधिया रविवार को क्षेत्र में कई धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। ग्वालियर में गुना सांसद केपी यादव के भाई अजय पाल यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

एक साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे अजय पाल

आपको बता दें एक साल पहले , दिसम्बर 2022 में अजय पाल यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर , राहुल गांधी के सामने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। तब सांसद केपी यादव पर बड़े सवाल उठे थे लेकिन अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमर पाल की भाजपा में वापसी कराई है।