H

भाजयुमो अध्यक्ष सूर्या बोले- कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े मानसिकता की समर्थक, इनकी विचारधारा भी विदेशी हुई

By: Sanjay Purohit | Created At: 09 May 2024 07:22 AM


सूर्या ने कहा कि जिस प्रकार चर्चिल ने भारत को एक राष्ट्र नहीं कहा था, उसी प्रकार से राजीव गांधी के राजनीतिक गुरु और राहुल गांधी के मुख्य सलाहकार सैम पित्रोदा भी अब वही बात कह रहे हैं।

bannerAds Img
कांग्रेस की स्थापना एओ ह्यूम जैसे विदेशी के हाथों से हुई है, ऐसे संगठन की विचारधारा भी अब विदेशी हो चुकी है। सेम पित्रोदा द्वारा विरासत कर की बात हो या देश की अखंडता के प्रतीक चारों दिशाओं में निवास करने वाले भारतीयों को अफ्रीकन, चाइनीज और अरेबियन बताने का दुष्कथन हो। यह बात भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस ब्रिटिश विचारों की समर्थक है

सूर्या ने कहा कि जिस प्रकार चर्चिल ने भारत को एक राष्ट्र नहीं कहा था, उसी प्रकार से राजीव गांधी के राजनीतिक गुरु और राहुल गांधी के मुख्य सलाहकार सैम पित्रोदा भी अब वही बात कह रहे हैं। उन्होंने ऐसा बयान दिया जिससे कि न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी अपितु भारत का प्रत्येक नागरिक स्तब्ध है। सेम पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीका की नस्ल हैं, उत्तर पश्चिम भारतीय नागरिक चीनियों की नस्ल हैं। इस प्रकार भारत में एकरूपता एक राष्ट्र नहीं है। यह सब बात कांग्रेस की टुकड़े-टुकड़े की मानसिकता, राहुल गांधी द्वारा जाति के आधार पर आर्थिक सर्वे और आर्थिक जनगणना करवाने की बात कही जा रही है।