H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस योजना के तहत बिना ब्याज के मिलेगा 5 लाख तक का लोन

By: Ramakant Shukla | Created At: 06 September 2023 09:55 AM

सरकार द्वारा बेरोजगारों को उद्यम से जोड़ने एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी तरह की एक योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसके माध्यम से 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा। वहीं, इस योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के मिलेगा।

banner

योजना का लाभ पाने के लिए कौन पात्र है?

योजना का फायदा लेने के लिए महिला राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए

महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

योजना का फायदा लेने के लिए आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए

आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी

ऐसी महिलाएं होंगी शामिल

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को चयनित किया जाएगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होगी और जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है। महिलाओं की इनकम को बढ़ाने और उनके विकास के लिए राज्य सरकार ने योजना शुरू की है।