H

राम मंदिर निर्माण के लिए हमने चंदा दिया, उसमे ‘चंपत राय’ ने भ्रष्टाचार कर दिया - दिग्विजय सिंह

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 April 2024 10:27 AM


एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय ने कहा कि, राम मंदिर निर्माण में चंपत राय को मुख्य अधिकारी बना दिया गया है और हमने जो चंदा दिया उससे उन्होंने जमीन घोटाला कर दिया।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही जहां चुनावी प्रचार-प्रसार का अभियान तेज हो चला है, तो वहीं दूसरी ओर सियासी पारा भी गरमाने लगा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

चंपत राय ने भ्रष्टाचार कर दिया

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय ने कहा कि, राम मंदिर निर्माण में चंपत राय को मुख्य अधिकारी बना दिया गया है और हमने जो चंदा दिया उससे उन्होंने जमीन घोटाला कर दिया। मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने अपने भाषण के दौरान आगे कहा कि, बीजेपी के लोगों ने जो जमीन डेढ़ करोड़ में खरीदी वहीं जमीन शाम को चंपत राय ने ट्रस्ट से 18 करोड़ में खरीदवा दी।

रामलला तो हमारे हृदय में रहते है

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, बीजेपी कहती है कि, रामलला को 500 साल बाद हम लेकर आए है। पूर्व सीएम सिंह ने कहा कि, रामलला तो हमारे हृदय में रहते है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, 1989 ने राजीव गांधी ने अविवादित जमीन पर भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास करवा दिया था। उसके बाद मामला अदालत पर चला गया, उन्होंने कहा कि अदालत पर स्वामी सवरूपानंद जी महाराज जो मेरे भी गुरु है, और मेरे गुरु भाई अविमुक्तेश्वरानंद जी जो अभी जोशी मठ के शंकराचार्य है उन्होंने लड़ाई लड़ी। उन लोगों ने पैरवी की,डेढ़ महीने तक जेल में रहे, ये भारतीय जनता पार्टी का और विश्व हिंदू परिषद का कोई नेता जेल नहीं गया।