H

निगम ने लोगों से की अपील, 31 मार्च तक भरें प्रॉपर्टी टैक्स, नहीं तो लगेगा ब्याज

By: Richa Gupta | Created At: 26 March 2024 11:13 AM


31 मार्च 2024 को समाप्त हो रहे हैं वित्तीय वर्ष में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए जबलपुर नगर निगम ने सभी हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं।

bannerAds Img
31 मार्च 2024 को समाप्त हो रहे हैं वित्तीय वर्ष में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए जबलपुर नगर निगम ने सभी हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम ने अपने वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए और खाली पड़े निगम के खजाने को भरने के लिए निगमायुक्त प्रीति यादव ने करदाताओं से अपील की है कि 31 मार्च के पहले सभी नागरिक, व्यापारी, अपने अपने करों की राशि जमा कर नगर निगम की अप्रिय कार्रवाई से बचें। साथ ही निगम विकास में सहयोग प्रदान करें।

लोक अदालत में भी उन्हें कोई राहत नहीं दी जाएगी

नगर निगम कमिश्नर ने साथ ही लोगों से कहा है कि यदि 31 मार्च तक लोग अपना बकाया नहीं भरते हैं तो 1 अप्रैल से यह राशि दोगुना कर दी जाएगी। यही नहीं निगम प्रशासन ने यह चेतावनी भी दी है कि आने वाले लोक अदालत में भी उन्हें कोई राहत नहीं दी जाएगी। लोगों पर बकाया संपत्ति कर वसूलने के लिए नगर निगम की शक्ति का असर अब दिखने लगा है, निगम के खाते में अब करोड़ों रूपए जमा हो गए है।