H

दिग्विजय के परिवार ने किया मतदान, जीत का किया दावा

By: Richa Gupta | Created At: 07 May 2024 08:12 AM


प्रदेश के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई है। वहीं राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के परिवार ने मतदान किया। इस दौरान दिग्गी के परिवार ने जीत का दावा किया हैं।

bannerAds Img
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज तीसरे चरण का मतदान शुरु हो गया है। 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान 1300 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला होगा। एमपी की भी 9 सीटों पर वोटिंग जारी है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे फेस की वोटिंग प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई है। वहीं राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के परिवार ने मतदान किया। इस दौरान दिग्गी के परिवार ने जीत का दावा किया हैं।

यह उनका आखिरी चुनाव- श्रीजम्या सिंह

राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का परिवार राघोगढ़ विधानसभा पहुंचा। जहां दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह, उनकी पत्नी श्रीजम्या सिंह, और भाई लक्ष्मण सिंह ने मतदान किया। इस दौरान जयवर्धन की पत्नी श्रीजम्या सिंह ने कहा कि दिग्विजय पहले ही कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है, वह 77 साल की उम्र में सब जगह जा रहे हैं, तो हमें भी मतदान करना चाहिए।

जीत को लेकर हम आश्वास्त हैं - लक्ष्मण सिंह

दिग्गी के बेटे व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि पिता के लिए वोट कर रहा हूं। सांसद ने कोई काम नहीं किया है। इस आधार पर मतदान हो रहा है। वहीं दिग्गी के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता दिग्विजय सिंह को वोट दे रही है। जीत को लेकर हम आश्वास्त हैं।