H

Bhopal: आवारा कुत्तों की नसबंदी मामले में निगरानी के लिए निगम ने नियुक्त किए डीएसएस

By: Richa Gupta | Created At: 29 January 2024 05:22 AM


आवारा कुत्तों की नसबंदी पर निगरानी रखने के लिए नगर निगम ने नई जिम्मेदारियां तय की। नगर निगम ने तीन डिप्टी सैनिटरी सुपरवाइज़र को तीन ABC सेंटर्स के लिए तय किया।

bannerAds Img
Bhopal: आवारा कुत्तों की नसबंदी पर निगरानी रखने के लिए नगर निगम ने नई जिम्मेदारियां तय की। नगर निगम ने तीन डिप्टी सैनिटरी सुपरवाइज़र को तीन ABC सेंटर्स के लिए तय किया। ABC पर आए कुत्तों की संख्या उनकी नसबंदी वैक्सिनेशन की स्थिति पर रोज़ाना रिपोर्ट तैयार करेंगे ज़िम्मेदार।

इन्हें मिली जिममेदारी

निगम के अपर आयुक्त और उच्चाधिकारियों को इससे करवाएंगे अवगत। कोशिश करेंगे कि नसबंदी की संख्या बढ़े ताकि शहर में आवारा कुत्तों की आबादी में कमी नज़र आए। थुआंखेड़ा कोलार स्थित सेंटर पर बीना अग्रवाल को जिम्मा दिया है। नवोदय वेट सोसायटी इसका संचालन करती है। एसबीएम मुख्यालय अरवलिया पर शेलजा पंवार को जिम्मेदारी दी है। द केयर ऑफ एनिमल्स एंड सोसायटी अरवलियां इसका संचालन करती है। कोकता ट्रांसपोर्ट नगर एबीसी सेंटर पर अनीस खांडे को जिम्मा दिया है। एनिमल केयर फाउंडेशन आदमपुर इसका संचालन करता है।