H

पीएम मोदी बोले - राजद व कांग्रेस कर रहे तुष्टिकरण की राजनीति...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 May 2024 02:39 PM


लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मतदान आज यानी सोमवार, 13 मई को सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटें शामिल हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में मतदान आज यानी सोमवार, 13 मई को सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटें शामिल हैं। आम चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों, मध्य प्रदेश की 8 सीटों, बिहार की 5 सीटों मतदान हो रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।

मोदी आपके आरक्षण को लूटने नहीं दूंगा

वहीं पीएम मोदी ने छपरा में राजीव प्रताप रूडी के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी के निशाने पर राजद व कांग्रेस रही। पीएम ने कहा कि, राजद व कांग्रेस आपके आरक्षण को लूटकर मुसलमानों को देना चाहती है। वह धर्म के आधार पर आरक्षण को बांटना चाहती है। मोदी आपके आरक्षण को लूटने नहीं दूंगा। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि, आज विश्व में भारत का रुतबा बढ़ा है। इस चुनाव भारत की साख को और बढ़ाने का काम करेगा।