H

Kenya floods: केन्या में भारी बारिश से मची तबाही, अबतक 228 लोगों ने गवाई जान, 164 घायल

By: payal trivedi | Created At: 05 May 2024 12:01 PM


अफ्रीकी देश केन्या में भारी बारिश से भारी तबाही मच गई है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है। आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

bannerAds Img
नैरोबी: अफ्रीकी देश केन्या में भारी बारिश से भारी तबाही मच गई है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है। आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। हाल के सप्ताहों में देश भर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन हुआ है, जिसके मई में और बदतर होने का अनुमान है। एक बयान में, मंत्रालय ने कहा कि निचले इलाकों, तटवर्ती क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में और बाढ़ आने की आशंका है। वहीं, खड़ी ढलानों और खड्डों वाले क्षेत्रों में भूस्खलन/कीचड़-धंसाव हो सकता है।

बाढ़ से 64 लोग घायल

बाढ़ ने पूर्वी अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में घरों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण कम से कम 164 लोग घायल हुए हैं, जबकि 212,630 लोग विस्थापित हुए हैं।