H

भाई दूज पर आज सीएम डॉक्टर मोहन यादव करेंगे बहनों से संवाद

By: Richa Gupta | Created At: 26 March 2024 08:10 AM


लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धुआंधार चुनावी प्रचार का दौर जारी है। आज मुख्यमंत्री सागर और राजगढ़ दो लोकसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचेंगे।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धुआंधार चुनावी प्रचार का दौर जारी है। आज मुख्यमंत्री सागर और राजगढ़ दो लोकसभा की जनता के बीच पहुंचेंगे। वहीं भाईदूज पर मुख्यमंत्री बहनों से संवाद करंगे। नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में शामिल होंगे। सागर जिले के सुरखी और राजगढ़ के चाचौड़ा विधानसभा में नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम सीएम यादव शामिल होंगे।

बहनों को लोकसभा प्रत्याशी का टिकट दिया है

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, चुनावी समय में सभी पार्टियां अब जोर शोर से चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता हूं जिसने पहली बार आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति तक पहुंचाया है। आज भाईदूज का पर्व है, इस पर्व में भाजपा ने बहनों को लोकसभा प्रत्याशी का टिकट दिया है।

भाजपा का बहनों के प्रति समर्पण दिखती है

उन्होंने कहा कि, आज भाईदूज का पर्व मनाने जा रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संसद में 33% आरक्षण दिया है। ये और कोई नहीं कर सकता है। आजादी के बाद कांग्रेस ने लम्बे समय तक शासनकाल चलाया इनकी नेता प्रधानमंत्री भी रही लेकिन इस निर्णय से वो भी दूर रही। बहनों को इतना बड़ा अधिकार देना भाजपा का बहनों के प्रति समर्पण दिखती है। हमारी सरकार ने भी लगातार बहनों को आगे बढ़ने का काम किया है। अच्छे कामों को लेकर लगातार बीजेपी की सरकार निर्णय करती है।