H

पीएम मोदी ने भारत को पूरे विश्व में अलग पहचान दिलाई है - टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 07 June 2024 09:08 AM


TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, हम सभी को बधाई दे रहे हैं क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को मिले बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आज बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी को NDA संसदीय दल का नेता चुना गया है। आपको बता दें कि, आज यानी की शुक्रवार को पुराने संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा। इस दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया।

पीएम मोदी सबसे अलग हैं

अपने संबोधन में NDA के यहयोगी और TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि, मैने पिछले कई दशकों में कई लीडर्स को देखा है, इसलिए मैं कह सकता हूं कि, पीएम मोदी ने भारत को पूरे विश्व में अलग पहचान दिलाई है। नायडू ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, उनके कार्यकाल में भारत विश्व कि, पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना और अब इस आगामी कार्यकाल में भारत सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनेगा।

पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन है

TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, हम सभी को बधाई दे रहे हैं क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि, 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। पीएम ने दिन-रात प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया। इसके साथ ही नायडू ने यह भी कहा कि, आंध्र प्रदेश में हमने 3 सार्वजनिक बैठकें और 1 बड़ी रैली की। इससे आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा हुआ। पीएम मोदी देश के लिए काम करें, हमारा उन्हें पूरा समर्थन है।