H

अक्षय कांति बम को लगा झटका, कोर्ट ने 17 साल पुराने मामले में जारी किया अरेस्ट वॉरंट

By: Richa Gupta | Created At: 11 May 2024 03:42 AM


मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अक्षय कांति बम को बड़ा झटका लगा है। इंदौर की एक अदालत ने शुक्रवार शाम को अक्षय कांति बम और चार अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया है।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए अक्षय कांति बम को बड़ा झटका लगा है। इंदौर की एक अदालत ने शुक्रवार शाम को अक्षय कांति बम और चार अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया है। इस मामले में कोर्ट ने अक्षय कांति बम समेत पांच को 5 जून तक पेश होने का आदेश दिया है। कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को इंदौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। यह उनके राजनीतिक करियार का पहला चुनाव होने वाले थे। मगर, उन्होंने आखिरी दिन पर अपनी दावेदारी से

नामांकन वापस लेते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था

ये मामला 17 साल पुराने जमीन हड़पने के संबंध में है। जब कांग्रेस से अक्षय कांति बम को पहली बार इंदौर लोकसभा सीट पर टिकट दिया गया था। तब इंदौर की एक अदालत ने बम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अक्षय कांति बम के अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने पर सूबे की राजनीति में कई तरह के सवाल उठ रहे थे। कहा जा रहा था कि बम ने कांग्रेस से अपना नामांकन वापस और भाजपा इसलिए ज्वाइन की थी। क्योंकि कोर्ट में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। इसके बाद बम ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत ठहराया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस से इंदौर सीट पर उम्मीदवार बनने के बाद से उन पर जबरन इस तरह के मामलों में फंसाया जा रहा है।

हाल ही में BJP में हुए शामिल

अक्षय कांति बम इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे। उन्होंने चुनाव से पहले 29 अप्रैल को अपना नामांकन वापस ले लिया और बाद में BJP में शामिल हो गए। वे जैन समाज से आते हैं और पेशे से व्यापारी हैं।