H

CG NEWS : ठेलकाडीह में 'विजय संकल्प महारैली' को जेपी नड्डा ने किया संबोधित, जेपी नड्डा ने भूपेश बघेल सरकार को बताया छलिया सरकार...

By: Shivani Hasti | Created At: 29 October 2023 11:03 AM


bannerAds Img
CG NEWS : छत्तीसगढ़, भारत। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा आज रविवार दौरे पर है। इस दौरान उन्‍होंने डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह में आयोजित 'विजय संकल्प महारैली' को संबोधित किया और भूपेश बघेल सरकार को छलिया सरकार बताते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा

छत्तीसगढ़ देवी-देवताओं, वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। साथ ही धान का कटोरा भी है। ऊर्जा के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ का विशेष स्थान है। कांग्रेस पार्टी ने कभी जनता के बारे में नहीं सोचा। हमेशा अपने बारे में सोचा, अपने परिवार के बारे में सोचा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक भी विकास का काम नहीं गिना सकती है, यहां विकास का काम सिर्फ भाजपा ने किया है। छत्तीसगढ़ को पिछले 5 साल से ग्रहण लग गया है। भूपेश बघेल की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी सरकार है। यह छलने वाली सरकार है, इन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए। कांग्रेस सिर्फ अपनी चिंता करती है, जबकि भाजपा जनता की सेवा करती है।

भूपेश बघेल सरकार ने 12 लाख घर नहीं बनने दिए।

भाजपा रिपोर्ट कार्ड की सरकार है। जो कहती है, वो करके दिखाती है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ घर बनाने के लिए तय किया, इनमें से साढ़े 3 करोड़ घर बना भी दिए। छत्तीसगढ़ में भी 14 लाख से अधिक घरों को सेंक्शन किया, लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने 12 लाख घर नहीं बनने दिए। आज भारत, ब्रिटेन को पछाड़कर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। जब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है फिर भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी तरह आज अति गरीबी भारत में एक प्रतिशत से भी कम रह गई है।

Read More: CG NEWS : 2 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कांकेर जिले में सभा को संबोधित.....

अभी पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आए थे तो उन्होंने यहां 27 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसी तरह रायपुर डेमो का शुभारंभ किया। जगदलपुर और दंतेवाड़ा में डबल लाइन प्रोजेक्ट का श्रीगणेश किया। इस तरह विकास की कई परियोजनाओं का यहां शुभारंभ किया। भूपेश बघेल सरकार ने महतारी दुलार योजना के तहत 500 रुपए हर महीने देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। भूपेश बघेल सरकार छलिया सरकार है, यह कहती कुछ है और करती कुछ और है। भूपेश सरकार ने 2,161 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। इसी तरह चावल घोटाला, गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, बालू घोटाला, ट्रांसफर घोटाला, आंगनबाड़ी के साड़ी खरीदी में घोटाला जैसे कई बड़े-बड़े घोटाले किए। ये घोटालों की सरकार है।

Read More: CG NEWS : 2 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कांकेर जिले में सभा को संबोधित.....