H

मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, इस माह के अंत में केरल में मानसून की पहली बारिश के आसार

By: Ramakant Shukla | Created At: 16 May 2024 05:16 AM


भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून इसी महीने के आखिरी में, यानी 31 मई के आसपास केरल तट पर दस्तक दे सकता है।

bannerAds Img
भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून इसी महीने के आखिरी में, यानी 31 मई के आसपास केरल तट पर दस्तक दे सकता है। अनुमान के मुताबिक, इस माह के अंत में केरल में मानसून की पहली बारिश होने के आसार हैं। वैसे आमतौर पर जून के पहले हफ्ते में मानसून केरल तट पर दस्तक देता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक के अनुसार, मानसून जल्दी नहीं आ रहा है, बल्कि यह सामान्य तारीख के करीब ही है। केरल में आमतौर पर मानसून के शुरू होने की तारीख एक जून है। मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि पिछले 19 वर्षों में (2005-2023) केरल में मानसून के आने की तारीख के सारे अनुमान लगभग सही साबित हुए हैं। सिर्फ 2015 एक ऐसा साल था, जब मानसून को लेकर IMD का पूर्वानुमान सही साबित नहीं हुआ था।

इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

इससे पहले, पिछले महीने ही मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है। भारत में जून और जुलाई को कृषि के लिए सबसे अहम मानसून महीने माना जाता है। इस अवधि में खरीफ फसल की अधिकांश बुआई होती है।