एमपी में आज बीजेपी के दिग्गज नेताओं का दौरा, अलग-अलग विस में झोकेंगे ताकत
By: Ramakant Shukla | Created At: 05 November 2023 10:17 AM
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टियां
एड़ी चोटी का जोर लगा रहीं है। एमपी में चुनाव को अब चंद ही दिनों का बाकी है। बता दें एमपी में एक चरण में चुनाव होना है। 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नई सरकार का फैसला होगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रहीं है। एमपी में चुनाव को अब चंद ही दिनों का बाकी है। बता दें एमपी में एक चरण में चुनाव होना है। 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नई सरकार का फैसला होगा।
इसी कड़ी में सभी पार्टी के दिग्गजों का लगातार एमपी दौरा जारी है। आज बीजेपी के कई बड़े नेता और स्टार प्रचारक मध्यप्रदेश में अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे है। एमपी की अलग-अलग विधानसभा सीटों के लिए प्रचार करेंगे और प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर का दौरा
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर आज एमपी के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह प्रात 11.30 बजे नर्मदापुरम जिले की सोहागपुर विधानसभा के रामपुर में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे रायसेन जिले की सांची विधानसभा में जनसभा करेंगे। दोपहर 2.20 बजे उदयपुरा विधानसभा में जनसभा होगी। दोपहर 3.40 बजे भोजपुर विधानसभा के सुल्तानपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
वीडी शर्मा का दौरा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जोश भरेंगे। वे आज पांच कार्यकर्ता सम्मेलन और एक बैठक में शामिल होंगे। जिसके लिए सुबह 10.45 बजे छतरपुर जिले के राजनगर के उत्सव पैलेस, दोपहर 12.45 चंदला विधानसभा के वैश्य समाज धर्मशाला चंदला मार्केट, दोपहर 3 बजे पन्ना विधानसभा के लवकुश वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4.15 बजे पन्ना के गोविन्द धाम में मंडल बैठक, शाम 5.20 बजे पवई विधानसभा के पन्ना के संदीपनी गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन, शाम 7 बजे कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा के जयरत्नम गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
अष्विनी वैष्णव और सीएम डॉ. प्रमोद सावंत का दौरा
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अष्विनी वैष्णव और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी आज एमपी के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे संत हिरदाराम नगर के मुस्कान गार्डन के सभागृह में हजुर विधानसभा के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे हरिहर नगर फंदा में सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे देवास में विधानसभा संचालन समिति की बैठक और शाम 7 बजे नेताद्वय देवास में मराठी भाषी सम्मेलन में भाग लेंगे।
पीयूष गोयल का दौरा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज सुबह 11.30 बजे इंदौर के रेडिशन ब्लू होटल में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे उज्जैन के केजीसी होटल में एवं शाम 6 बजे इंदौर के रेडिशन ब्लू होटल व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।