Andhra Pradesh NEWS: पवन कल्याण का बयान, कहा -अगला चुनाव मिलकर लड़ेगी जनसेना और TDP
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 15 September 2023 12:03 PM
पवन कल्याण ने कहा कि, आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी को और बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Andhra Pradesh NEWS: चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद पवन कल्याण ने बयान देते हुए कहा कि, जनसेना पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी क्योंकि आंध्र प्रदेश, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी सरकार को और बर्दाश्त नहीं कर सकता।
आगामी चुनाव में जनसेना और तेदेपा के साथ मिलकर लडे़गी
जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि, वह आगामी चुनाव में जनसेना और तेदेपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के कयासों के सवाल पर लंबे अरसे से टालमटोल कर रहे थे, लेकिन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के मद्देनजर उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा। वहीं अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि, आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। आज मैंने यह फैसला कर लिया।
प्रियांक खड़गे ने किया हिंदी भाषा का विरोध
वहीं चंद्रबाबू नायडू के बेटे व पार्टी महासचिव नारा लोकेश के साथ पहुंचे पवन कल्याण ने पत्रकारों से चर्चा में बताया है कि, जनसेना और तेदेपा अगला चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि, वह केवल गिरफ्तारी की निंदा और अपना रुख स्पष्ट करके नहीं जाएंगे। जेल में नायडू के साथ अपनी मुलाकात को उन्होंने आंध्र प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम करार दिया।