H

'हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते, वे जहां भी गए, कांग्रेस सीट हारी, रिजिजू ने कसा राहुल पर तंज

By: Ramakant Shukla | Created At: 21 March 2024 07:49 AM


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

bannerAds Img
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई थी, वहीं इस यात्रा का समापन 16 जनवरी को मुंबई में हुआ था। इस यात्रा में करीबन 6,700 किमी की दूरी तय की गई है। मीडिया से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, राहुल गांधी जहां भी गए, कांग्रेस वहां सीट हार गई। कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है।

राहुल को गंभीरता से नहीं लेते: रिजिजू

रिजिजू ने आगे कहा- भाजपा अकेले चुनाव में 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी और एनडीए 400 सीटे जीतने वाली है। बता दें कि देशभर में लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होने वाला है।रिजिजू ने भाजपा के अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में 55 सीटें जीतने का दावा किया है।