H

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रहलाद पटेल ने कहा, हर साल नर्मदा किनारे लगाए जाएंगे 10 हजार पेड़

By: Richa Gupta | Created At: 05 June 2024 06:39 AM


आज विश्व पर्यावरण दिवस है, मध्य प्रदेश सरकार आज से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत करने जा रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया है।

bannerAds Img
आज विश्व पर्यावरण दिवस है, मध्य प्रदेश सरकार आज से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत करने जा रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया है। आज से 16 तारीख तक किसी न किसी नदी के उद्गम स्थल पर आमद दर्ज कराऊंगा। प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि अभियान की शुरूआत बेतवा नदी के उद्गम स्थल से करूंगा। प्रकृति और पर्यावरण में परिवर्तन तेजी से हो रहा है। नदियों और वनों से ही भविष्य की नींव है। मां नर्मदा के संरक्षण पर जोर होगा। वैज्ञानिक आकलन में 45 साल बाद भयावह स्थिति की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि हर साल मां नर्मदा किनारे 10 हजार पेड़ लगाए जाएंगे। संकल्प यह भी कि इनका संरक्षण भी करूंगा। प्रदेशवासियों के नदी के किनारे पेड़ लगाने से अभियान भी संचालित होगा।

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस?

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस यानी वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे सेलिब्रेट मनाया जाता है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा सके। साथ ही इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जा सके। वहीं पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का फैसला साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम सम्मेलन में लिया था।