H

CG NEWS : कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा का एक और पोस्ट, भूपेश और प्रियंका पर कसा तंज कहा - लड़की हूँ लड़ रही हूँ

By: Shivani Hasti | Created At: 02 May 2024 05:46 AM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुर। कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेरा और संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब कोरबा में प्रियंका गांधी के दौरे के पहले गुरुवार को राधिका खेरा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम लिए बिना निशाना साधा, और एक्स पर लिखा कि कका का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भूपेश बघेल पर सुशील आनंद शुक्ला के बचाव का भी आरोप लगाया है। थम नहीं रहा है राधिका खेरा और सुशील आनंद शुक्ला का विवाद, प्रियंका के आने से पहले भूपेश को भी घेरा..एक्स पर लिखाबता दें कि आज महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा लेने छत्तीसगढ़ आ रही हैं। राधिका ने प्रियंका का नाम लिए बगैर दीदी कहकर संबोधित करते हुए एक ट्वीट में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के ननिहाल में दीदी का स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि राजीव भवन में हुए दुर्व्यवहार के बाद राधिका ने पूर्व सीएम बघेल को कॉल किया था। पूरी बात सुनने के बाद बघेल ने राधिका को दिल्ली लौट जाने की सलाह दे डाली। जिसके बाद राधिका ने अपने ट्वीटर हैंडल से बघेल को डिलीट कर दिया है।

Read More: .CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं के छात्रों का जल्द इंतजार होगा खत्म, इस दिन जारी होंगे नतीजे, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की टोल फ्री नंबर