सट्टेबाजी ऐप विवाद पर जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साझा निशाना, बोले - "महादेव को भी नहीं बख्शा"
बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'महादेव' को भी नहीं बख्शा गया।
बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'महादेव' को भी नहीं बख्शा गया। ED के इस आरोप का एक स्पष्ट संदर्भ ये है कि, मुख्यमंत्री बघेल ने ऑनलाइन के प्रमोटरों से 508 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। नड्डा ने आरोप लगाया कि, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कमल नाथ कांग्रेस परिवार के लिए धन इकट्ठा करते हैं।
महादेव' को भी नहीं बख्शा
जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने 'महादेव' को भी नहीं बख्शा, 'सत्ता' के लिए 'सट्टा' लगाया। उन्होंने कहा कि, यहां दुबई से आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसने बताया है कि, मैं सीएम बघेल को 800 करोड़ रुपये देने आया हूं। क्या आप यहां ऐसी भ्रष्ट सरकार चाहते हैं? बीजेपी नेता ने कहा कि, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत और कमल नाथ कांग्रेस परिवार के कलेक्टर हैं, वे उनके लिए धन इकट्ठा करते हैं।
केंद्रीय एजेंसी का बयान
वहीं इस मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसी ने बताया है कि, गिरफ्तार व्यक्ति असीम दास ने माना है कि, महादेव ऐप प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव 2 चरणों में होंगे, जिसमें 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और शेष 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।