H

ओडिशा में विधायक दल की बैठक आज, मुख्यमंत्री के लिए 3 नामों पर चर्चा

By: Ramakant Shukla | Created At: 11 June 2024 04:36 AM

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। आज या फिर कल नए सीएम पर फैसला लिया जा सकता हैं। नए मुख्यमंत्री के नाम के चयन की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को सौंपी गई हैं। दोनों ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे।

bannerAds Img

राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ऐलान कर सकते हैं

फिलहाल सियासी गलियारों में राज्यन के नए मुख्यमंत्रियों की रेस में जिन तीन नामों पर चर्चा चल रही है उनमें सबसे आगे गिरीश मुर्मु चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ब्रजराजनगर के विधायक सुरेश पुजारी और तीसरे नंबर पर ओडिशा भाजपा प्रमुख मनमोहन सामल सुर्खियों पर बने हुए हैं। मुर्मु, नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिने जाते हैं। बता दें कि आज इस पर फैसला लेने विधायक दल की बैठक आयोजित की गई हैं।