H

आज से सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, ये होगा भोपाल में नया रेट

By: Richa Gupta | Created At: 01 June 2024 04:49 AM


जून महीने की शुरुआत के साथ ही कई नए वित्तीय बदलाव होने वाले हैं। महीने की शुरुआत में ही कंपनियां रसोई गैस की कीमतें तय करती हैं।

bannerAds Img
जून महीने की शुरुआत के साथ ही कई नए वित्तीय बदलाव होने वाले हैं। महीने की शुरुआत में ही कंपनियां रसोई गैस की कीमतें तय करती हैं। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव होता है। ऐसे में जून की शुरुआत में ही देश की तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम घटा दिए हैं।

सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपये की कटौती की है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही एयरलाइन कंपनियों को भी बड़ी राहत मिली है। देश में एविएशन फ्यूल के दाम में कटौती की गई है। यहां 6673.87 रुपये/किलो लीटर की कमी आई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। वहीं, कच्चे पेट्रोलियम ) पर विंड फॉल टैक्स विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) को 5700 रुपये प्रति टन से घटाकर 5200 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। नई दरें 1 जून 2024 से लागू हो गई हैं।

भोपाल में अब इतने रुपए का मिलेगा सिलेंडर

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1676 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर के रेट में 72 रुपये की कमी आई है। अब यहां सिलेंडर 1787 रुपये में मिलेगा। मुंबई में 69.50 रुपये की कटौती हुई है। यहां सिलेंडर 1629 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1840.50 रुपये का हो गया है। चंडीगढ़ में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1697 रुपये में मिलेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1704 रुपये हो गई है।