H

IPL 2024: मुंबई की हार के बाद इस पूर्व खिलाड़ी ने हार्दिक को बनाया विलेन !

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 28 March 2024 10:17 AM


मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। जिसके बाद वह पठान के निशाने पर आ गए।

bannerAds Img
IPL के 17वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में कई ऐसे रिकॉर्ड टूटे। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वहीं, अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के लिए आड़े हाथों लिया है।

कप्तान 120 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी नहीं कर सकता

दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। जिसके बाद वह पठान के निशाने पर आ गए। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, अगर टीम के सारे बल्लेबाज 200 की स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी कर रहा है, तो कप्तान 120 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी नहीं कर सकता। हालांकि, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस या फिर हार्दिक पांड्या का नाम नहीं लिया है।

ऐसा रहा MI के बल्लेबाजों का हाल

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा बाकी बल्लेबाजों की बात करें तो ईशान किशन ने 13 गेंदों पर 261.54 की स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 12 गेंदों पर 216.67 की स्ट्राइक रेट से 26 रनों का योगदान दिया। नमन धीर ने 14 गेंदों पर 214.29 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बना डाले। वहीं, तिलक वर्मा ने 34 गेंदों पर 64 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जबकि टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में 22 गेंदों पर 42 रन बना डाले। रोमरियो शेफर्ड 6 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।