H

Bhopal: खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स हुई लेट, राजधानी भोपाल में छाया घना कोहरा

By: Richa Gupta | Created At: 06 February 2024 05:17 AM


पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ गया है। इसके साथ ही प्रदेश में भी इसका असर कम हो गया, जिससे हवा का रुख एक बार फिर बदल गया।

bannerAds Img
Bhopal: पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ गया है। इसके साथ ही प्रदेश में भी इसका असर कम हो गया, जिससे हवा का रुख एक बार फिर बदल गया। फिलहाल उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इसके साथ-साथ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर की ओर से आ रही हवाओं के असर से राजधानी भोपाल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। मंगलवार सुबह भोपाल में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। राजा भोज एयरपोर्ट के आसपास सुबह से ही कोहरे की घनी चादर बिछी नजर आई। इस कारण सुबह की अधिकांश बढ़ाने विलंब से चल रही है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही उड़ान आने का इंतजार करना पड़ रहा है।

भोपाल आने वाली फ्लाइट नहीं भर सकी उड़ान

दिल्ली मुंबई से भोपाल आने वाली फ्लाइट नहीं भर सकी उड़ान। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-435 ने दिल्ली से नहीं भरी उड़ान। सुबह 07:15 बजे आती है दिल्ली से एयर इंडिया की AI-435 फ्लाइट भोपाल। इंडिगो की 6E-6232 भी दिल्ली में ही भोपाल के लिए कर रही हैं उड़ान भरने का इंतजार। इंडिगो की 6E-6232 पहुंचती है सुबह 8:00 बजे दिल्ली से भोपाल। इंडिगो की 6E-7469 जयपुर फ्लाइट और 6E-2369 मुंबई फ्लाइट भी हुई लेट।