H

बेटियों का पैदा होना अब सौभाग्य की बात मानी जा रही है - बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 May 2024 07:15 AM


हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। लोकसभा चुनावों के चौथे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न होने के साथ ही बचे हुए तीन चरणों के लिए सियासी दलों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नेताओं के द्वारा एक -दूसरे पर जमकर जुबानी तीर छोड़े जा रहे हैं। वहीं कंगना रनौत ने एक बड़ा बयान दिया है।

इस दौर को शायद स्वर्णिम काल कहा जाएगा

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि, यह मंडी की जनता का प्यार और उनकी उम्मीदें हैं जो मुझे यहां खींचकर लाई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री ने आगे कहा कि, जब इतिहास याद किया जाएगा तब इस दौर को शायद स्वर्णिम काल कहा जाएगा।

कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है

कंगना रनौत ने इस दौरान यह भी कहा कि, मंडी जहां दशकों पहले भ्रूण हत्या की दर बहुत अधिक थी आज उसी मंडी में न जाने कितनी बेटियां रक्षा क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, राजनीति आदि में जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि, बेटियों का पैदा होना अब सौभाग्य की बात मानी जा रही है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है।