H

शिकागो में स्कूली बच्चों पर फायरिंग, इलाज के दौरान 2 मासूमों की मौत

By: Sanjay Purohit | Created At: 29 January 2024 10:19 AM


शिकागो पुलिस ने कहा कि 16 और 17 साल की उम्र के लड़के दोपहर 12:25 बजे के आसपास इनोवेशन हाई स्कूल से बाहर छात्रों के एक समूह में शामिल थे, जब उन्हें गोली मार दी गई।

bannerAds Img
अमेरिकी शहर शिकागो में फिर गोलीबारी की घटना हुई है। यहां एक स्कूल से लौट रहे दो मासूम बच्चों के अज्ञात आरोपी ने गोलीबारी कर दी। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 12.25 बजे हुई। वारदात के बाद दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो लड़कों को मारी गोली

शिकागो अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने कहा, नकाबपोश संदिग्ध दो वाहनों से बाहर निकले और इनोवेशन हाई स्कूल से बाहर निकल रहे छात्रों के एक समूह पर गोलियां चला दीं, जिसमें दो छात्र गंभीर घायल हो गए। लैरी लैंगफोर्ड के बताया कि बच्चों को गंभीर हालत में नॉर्थवेस्टर्न मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।